15 मार्च से होंगी सीसीएसयू की मुख्य परीक्षाएं

मेरठ : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सभी संबद्ध कॉलेजों में (यूजी एवं पीजी) की मुख्य वार्षिक परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। ये परीक्षाएं 15 मई तक चलेंगी।

ये परीक्षाएं तीन पालियों में प्रस्तावित होंगी:
1. सुबह 7 से 10 बजे तक
2. सुबह 11 से 2 तक
3. शाम 3 से 6 बजे तक

इन परीक्षाओं में लगभग 2 लाख छात्र शामिल होंगे।
इनमे वस्तुनिष्ट परीक्षाएं 2 घंटे की होंगी और विस्तृत उत्तर परीक्षाओं का समय 3 घंटे होगा।
विश्वविद्यालय जल्द ही परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करेगा।

ऑनलाइन वार्षिक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2023 है। विश्वविद्यालय द्वारा इसका विलंब शुल्क 500 रुपए रखा गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार यह परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है इसके बाद तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

Leave a Comment