CCSU Got A++ Grade For The First Time/चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को पहली बार मिला A++ ग्रेड

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को इतिहास में पहली बार मिला A++ ग्रेड ,अब देश के चुनिंदा विश्वविद्यालयों में शामिल।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ अब देश चुनिंदा विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल हो चुका है। विवि में 2 से 4 मार्च तक NAAC की पीयर टीम के द्वारा तीन दिन चले सर्वे के बाद शुक्रवार को रिपोर्ट सार्वजनिक हुई। जिसमे सीसीएसयू को 4 में से 3.66 CGPA अंक प्राप्ति के साथ A++ ग्रेड मिला।

ये ग्रेड विवि को 10 मार्च 2023 से अगले 5 साल तक के लिए मिला है।
इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि सीसीएसयू को A++ ग्रेड मिला है इससे पहले विवि के B+ ग्रेड था। सीसीएसयू को A++ ग्रेड प्राप्ति की सूचना मिलते ही कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और विवि के तमाम प्रोफेसरों सहित छात्र छात्राओं ने खुशी की लहर दौड़ उठी। विवि परिसर में ढोल नगाड़ों को बजाकर जश्न मनाया जाने लगा।

मुख्यमंत्री ने की विश्वविद्यालय की तारीफ-

NAAC मूल्यांकन में A++ ग्रेडिंग मिलने के 2 दिन बाद विश्वविद्यालय में आयुष मंत्रालय द्वारा आयुर्वेद महाकुंभ का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़,उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विश्विद्यालय की तारीफ करते हुए कुलपति एवं विश्वविद्यालय की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है और कहा है कि विश्वविद्यालय ने NAAC मूल्यांकन में उत्कृष्ट ग्रेडिंग पा कर अपनी उत्कृष्टा को साबित किया है और विश्वविद्यालय में आयुर्वेद महाकुंभ का आयोजन इस बात की गवाही दे रहा है।

 

कुलपति संगीता शुक्ला ने कहा –
NAAC में A++ ग्रेड प्राप्ति के बाद प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि विवि को अब विश्वस्तरीय बनाना है और अब विवि को NIRF और QS रैंकिग दिलाना है। उन्होंने कहा कहा कि अब सीसीएसयू से जुड़े हर संस्थान और विद्यार्थियों को गर्व महसूस होगा।

 

Leave a Comment